Print this page

गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में 06 जुलाई को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

  • rounak group

एसडीएम ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक  
  बालोद/शौर्यपथ/राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमले का आम जनता के बीच पहुँचकर उनके माँगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिले के विभिन्न ग्रामों में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन शनिवार 06 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। इसी क्रम में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार 06 जुलाई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। एसडीएम श्री सुरेश साहू ने जन समस्या निवारण शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जनपद पंचायत कार्यालय गुण्डरदेही में आज अनुभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम कुरदी के धान खरीदी केन्द्र में आयोजित इस शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ