मोहला /शौर्यपथ /कृषि विभाग, कीटनाशक निरीक्षक द्वारा साई कृषि केंद्र औंधी का आकस्मिक निरीक्षण 27 मई को किया किया गया था। निरीक्षण में कीटनाशक ब्रांड 2-4 डी चार डी अमाइन साल्ट 58 प्रतिशत एस एल, निर्माता कम्पनी भारतीय रासायनिक उद्योग सोरीदभाट धमतरी, बैच नंबर, आर बी - 04310 का नमूना लिया गया था। लिये गये नमूना की जांच किये जाने पर अमानक पाये जाने पर संबंधित संस्थान को नोटिस जारी किया गया है। 28 दिनों के भीतर इस संबंध में जवाब मांगा गया है। संतुष्टि जनक जवाब नहीं पाए जाने पर कीटनाशक अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाएगा।