Print this page

कालेज मार्ग हल्की बारिश में लबालब छात्रों और नागरिको के आवाजाही में समस्या

  • rounak group

डोगरगाँव  -डोगरगाँव नगर पंचायत में मुख्य मार्ग पर हल्की बारिश होते ही फव्वारा चौक पर घुटनों तक जल जमाव हो जाता है जिसके कारण आवागमन कई घंटों तक बाधित हो जाता है आसपास के निवासियों को तब तक अपने घरों में बंद रहना पड़ता है ,जब तक सड़क से पानी का जमाव  समाप्त नहीं हो जाता । यह त्रासदी का दौर विगत तीन चार वर्षो से वहां पर के निवासियों  को बर्दास्त करना पड  रहा है ।
          इसी तरह इस मार्ग पर कालेज हाई स्कूल,मिडिल स्कूल और अटल आवास तथा साकर दोहरा जैसा तीर्थ स्थल भी है जंहा पर सतत लोगों की आवाजाही बनी रहती हैं परंतु बारिश के मौसम में पानी भार जाने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।इस सब का कारण नगर पंचायत द्वारा इस मार्ग पर किया गया नाली निर्माण है ,जिसका बहाव मुख्य मार्ग की तरफ  होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर घुटनों तक भार जाता है। इस सबके बावजूद न तो नगर पंचायत और न प्रशासन के द्वारा इस और ध्यान दिया जा रहा है आम आदमी भ्रष्टाचार का मार सहते चुप है जबकि यही पर एक पार्षद का घर भी है जब नगर पंचायत  में पार्षद की नहीं सुनी जा रही है तो आम आदमी  किस खेत का मूली है ।

Rate this item
(0 votes)
TUKESHWAR PRASAAD MISHRAA

Latest from TUKESHWAR PRASAAD MISHRAA