रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री निवास में आयोजित छत्तीसगढ़ की प्रमुख त्यौहार पोला तिहार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई एवं राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया . राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी गाने की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री और सभी अतिथि झूम उठे। उन्होंने 'मैं महानदी के पानी अंव रे छत्तीसगढ़ के माटी अंव...'गीत की प्रस्तुति दी.
पोला तिहार एवं राष्ट्रिय पोषण माह के शुभारम्भ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में शामिल हुए एवं आमंत्रित मतों बहनों को तीज एवं पोला तिहार की बधाई दी.
बता दे कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों में तीज पोला को प्रमुखता से मनाया जाता है . ब्याहता माताए बहने तीज त्यौहार में निर्जला व्रत रखती है .