बीजापुर / शौर्यपथ / बीजापुर जिला अंतर्गत भोपालपटनम ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडल भोपाल पटनम में सेवा पखवाड़ा सप्ताह के निमित आज भाजपा के सभी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रांगण में साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान मण्डल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती जया देवी चिडेम, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रिंकी परस्ते, ऋतु मडे, देवा बोज्जी, कविता कोरम, मण्डल कोषाध्यक्ष सचिन आत्रम, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोविंद कुमरे, साई कृष्णा शेट्टी एवं समस्त अस्पताल स्टॉफ उपस्थित रहे।