राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा दुर्ग रेंज, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टण्डन, जीसी पति पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ के द्वारा अवैध शराब विक्रेता एवं कोचियों के विरूद्ध कार्यवाही के दिये गये निर्देश के परिपालन में निरीक्षक शशिकांत सिन्हा थाना प्रभारी छुईखदान, उप निरी. विमल कुमार लावनिया, सहायक उप निरीण्नरेन्द्र गहने एवं आरक्षकों को टाउन पेट्रोलिग दौरान मुखबिर की सूचना पर दरबार खपरी का रहने वाला आरोपी खुशाल बघेल जो मोटर सायकल सीजी 08, एएन 6529 से अवैध देशी प्लेन मदिरा का परिवहन कर रहा था जो अपने गांव का शराब कोचिया अशोक ठाकुर के कहने पर उसी के मोटर सायकल से शराब को आरोपी अशोक ठाकुर के लिए गांव में अवैध शराब विक्रय के लिए ले जा रहा था जिसकी घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के बोरी में 60 पौवा देशी प्लेन मदीरा कुल 10.80 बल्क लीटर एवं मोटर सायकल सीजी 08-एएन 6529 कुल जुमला कीमती 45,000 रूपये को जप्त किया गया।
आरोपीगण के विरूद्ध थाना छुईखदान मे अपराध क्रमांक 257/2020 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीगण खुशाल बघेल उम्र 20 वर्ष एवं अशोक ठाकुर उम्र 28 वर्ष को माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खैरागढ़ मे पेश कर अरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।