Print this page

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, पुलिस परेड ग्राउंड में होगा राज्य स्तरीय मुख्य समारोह

  • devendra yadav birth day

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में राजधानी से लेकर सभी जिला मुख्यालयों, कस्बों और गांवों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से शुरू होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
   इस मौके पर असाधारण साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए 25 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक, राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुलिस बैंड, हार्स शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे।

जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम
बस्तर – केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
बिलासपुर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
दुर्ग – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
सरगुजा – आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
गरियाबंद – खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
बालोद – वन मंत्री केदार कश्यप
कोरबा – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
जशपुर – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायगढ़ – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
सूरजपुर – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जांजगीर-चांपा – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
बलौदाबाजार – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरा – सांसद विजय बघेल
कवर्धा – सांसद संतोष पांडेय
बलरामपुर – सांसद चिंतामणि महाराज
महासमुंद – सांसद रूपकुमारी चौधरी
सारंगढ़ – सांसद राधेश्याम राठिया
सक्ती – सांसद कमलेश जांगड़े
बीजापुर – सांसद महेश कश्यप
कांकेर – सांसद भोजराज नाग
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

विधायक करेंगे ध्वजारोहण
मुंगेली – पुन्नूलाल मोहले
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – धरमलाल कौशिक
कोरिया – अमर अग्रवाल
धमतरी – अजय चंद्राकर
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – रेणुका सिंह
कोंडागांव – लता उसेंडी
नारायणपुर – विक्रम उसेंडी
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – राजेश मूणत
दंतेवाड़ा – किरण देव
सुकमा – धरमजीत सिंह

यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव है, बल्कि पूरे प्रदेश में एकता, गर्व और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का अवसर भी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ