राजनांदगांव। शौर्यपथ/पटरी पार क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, रायपुर में शानदार प्रदर्शन कर जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया। चीखली स्कूल मैदान में अभ्यासरत खिलाड़ी पुष्पीता साहू, घनिष्ठा साहू, द्विशा निषाद, मोनिष्का विश्वकर्मा एवं दक्ष चौबे ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब पटरी पार क्षेत्र से पाँच खिलाड़ियों ने एक साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक हासिल किए।
27 से 30 सितंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पाँच संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा की टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता में घनिष्ठा साहू ने 4 गोल किए, मोनिष्का विश्वकर्मा ने 1 गोल दागा। पुष्पीता साहू ने डिफेंडर के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया, द्विशा निषाद ने बतौर गोलकीपर कई महत्वपूर्ण बचाव किए और दक्ष चौबे ने बालक वर्ग में सबसे कम गोल खाने का रिकॉर्ड बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदत्त निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण और खेलो इंडिया द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण का अहम योगदान रहा। चयनित खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, गुना (मध्यप्रदेश) में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
0 फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंजा पटरी पार
प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटने पर पटरी पार क्षेत्र में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान रैली आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि परसांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, राजा माखीजा, सुनील साहू, समाजसेवी भरत लाल वर्मा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, समाजसेवी नीलम जैन, गुणवंत पटेल, प्रिंस भाटिया, अब्दुल कादिर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, दिग्विजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशिक्षक भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, कोच किशोर धीवर, चन्द्रहास, दिलीप रावत, महिमा यादव, शकील अहमद, आरती शेंडे, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, गुरुनानक स्कूल प्राचार्य योगेश दूवेदी, समाजसेवी लक्ष्मण यादव, हारुन खान, दीपेश चौबे, छोटू चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक ने खिलाड़ियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।