? *सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने की फिराक में था आरोपी- धमतरी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा*
? *हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे - अवैध पिस्टल व 11 कारतूस बरामद*
रोमेश्वर दास सिन्हा
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।
जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए धमतरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
इस दौरान आरोपी सौरभ सोनी को पकड़कर तलाशी ली गई।
▪️*तलाशी में आरोपी के कब्जे से जप्त :*
*(01)* नग देशी निर्मित पिस्टल
*(02)* 11 नग जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी से उक्त हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.84/26 धारा 25आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पेश पर जेल भेजा गया है।
▪️ *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:*
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं:
अपराध क्रमांक 257/2020 - धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
अपराध क्रमांक 494/2020 - धारा 294, 452, 506 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 517/2020 - धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 167/2024 - धारा 294, 323, 506, 427, 452, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 204/2022 - धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
अपराध क्रमांक 152/2022 - धारा 294, 323, 506, 34 भादवि.
*अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी का नाम:*
सौरभ सोनी, पिता - नरेन्द्र सोनी, उम्र 25 वर्ष
निवासी - आमातलाब रोड, श्रीराम नगर, धमतरी
थाना - सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
▪️*धमतरी पुलिस की अपील:*
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।