Print this page

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा को दिया आमंत्रण

  • doing of business

धमतरी / शौर्यपथ / श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रामधुनी मंडली पुरानी बस्ती दुगली के युवाओं द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में मंडली के युवाओं ने जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा से मुलाकात कर उन्हें जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया।
इस दौरान युवाओं ने महोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से उन्हें अवगत कराया। जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में एकता और सद्भावना का माध्यम बताया।
आमंत्रण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हनी कश्यप, रवि भट्ट, रविकुमार यादव, उत्तमचंद सोरी, कुंदन सिंह नेताम, शिवा नेताम, कृष कुमार नेताम, अभिषेक नेताम एवं वरुण देव नेताम सहित रामधुनी मंडली पुरानी बस्ती दुगली के युवा उपस्थित रहे।
महोत्सव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है तथा आयोजन को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ