Print this page

गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

  • doing of business

प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी रहीं उपस्थित, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

प्रदेश की खुशहाली के लिए की मंगलकामना

पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने भगवान श्री बांके बिहारी जी से छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

इस अवसर पर मंदिर में पारंपरिक धार्मिक वातावरण के बीच राज्यपाल ने प्रदेश की निरंतर उन्नति और जनकल्याण की मंगलकामना की।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ