गौसेवा, गौवंश संरक्षण और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
कवर्धा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास पर सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौमाता का तिलक लगाकर पूजन किया और उन्हें प्रसाद खिलाया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने प्रदेश के अन्नदाताओं के खेत-खलिहानों के सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहने, गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा प्रत्येक परिवार के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। गोवर्धन पूजा के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौसेवा की परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।