बेमेतरा, दुर्ग, कांकेर, कोरबा और राजनांदगांव में एक-एक पद के लिए मांगे गए आवेदन
दुर्ग / शौर्यपथ। CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत बेमेतरा, दुर्ग, कांकेर, कोरबा और राजनांदगांव जिले में एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार कुल पांच पदों पर भर्ती होगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी CSC की आधिकारिक वेबसाइट https://csc.gov.in के करियर सेक्शन का अवलोकन कर सकते हैं।