Print this page

सेवा सेतु पोर्टल से बदली सरकारी सेवाओं की रफ्तार, आवेदन के महज 24 घंटे में जारी हुआ निवास प्रमाण-पत्र

  • doing of business

बीजापुर के दूरस्थ गांव नेलसनार के विनोद कुमार नाग को मिली राहत, डिजिटल व्यवस्था से दफ्तरों के चक्कर और अनावश्यक देरी से मिली मुक्ति

   रायपुर / शौर्यपथ / सरकारी दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने और लंबा इंतजार करने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन का सेवा सेतु पोर्टल दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रहा है। इसकी ताजा मिसाल बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम नेलसनार में देखने को मिली, जहां एक ग्रामीण को आवेदन के महज 24 घंटे के भीतर निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।

ग्राम नेलसनार निवासी विनोद कुमार नाग को निवास प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए 10 नवंबर 2026 को स्थानीय जन सुविधा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भैरमगढ़ की तहसीलदार प्रियंका बंजारा ने 11 नवंबर को उसका अनुमोदन कर दिया। इस तरह महज एक दिन में प्रमाण-पत्र जारी होने से हितग्राही को बड़ी राहत मिली।

डिजिटल व्यवस्था से समय और धन दोनों की बचत

सेवा सेतु पोर्टल और जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक अब विभिन्न शासकीय दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बच रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन, विभागीय परीक्षण और डिजिटल अनुमोदन की प्रक्रिया ने सेवाओं के निराकरण को आसान और तेज बनाया है।

इस व्यवस्था से न केवल नागरिकों के समय और धन की बचत हो रही है, बल्कि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा मिल रहा है। बीजापुर जैसे दूरस्थ जिले में 24 घंटे के भीतर प्रमाण-पत्र जारी होना डिजिटल प्रशासन की उपयोगिता को दर्शाता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ