Print this page

12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री साय

  • doing of business

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और गरीब कल्याण की प्रतिबद्धता को दिया श्रेय

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है और गरीबों के जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और गरीब कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ