Print this page

शिक्षित युवाओं को स्वयं का रोजगार एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा शिक्षित युवाओं को स्वयं का रोजगार एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत 8वीं उत्तीर्ण युवा बैंकों के माध्यम से उद्योग के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए, सेवा इकाई के लिए 10 लाख रूपए तथा व्यवसाय के लिए 2 लाख रूपए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें शासन द्वारा अधिकतम 25 प्रतिशत अनुदान दिए जाएंगे।
आवेदन के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी अन्य बैंक का चूककर्ता नहीं हो तथा भारत सरकार या राज्य शासन की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ नहीं लिया हो। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नया संयुक्त जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव में सीधे जमा कर सकते है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग राजनांदगांव में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ