Print this page

खैरागढ वन परिक्षेत्र में दिखा बाघ , ग्रामीणों की आशंका आस पास बाघ के छुपे होने की

  • doing of business

राजनांदगांव । शौर्यपथ । जिला मुख्यालय से तकरीबन 25 किमी दूर स्थित खैरागढ़ वन परिक्षेत्र के गांव तिलईभाटा में बाघ देखा गया है। वन मंडल के अधिकारियों ने बाघ देखे जाने की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया है कि उन्होंने सुबह तकरीबन सात बजे बाघ को देखा। ग्र‍ामीणों को देख कर बाघ भागने लगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि मौके पर बाघ के पंजों के कई निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि बाघ मौके से भाग चुका है लेकिन आशंका है वह आसपास ही छिपा हुआ हो। खबर यह भी है कि उक्त बाघ मादा है जिसे पहले भी जिले की सीमा पर देखा जा चुका है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ