Print this page

जिले में फीस अधिनियमन का परिचालन सुचारू रूप से होने के मद्देनजर

  • doing of business

धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में बुधवार 06 जनवरी को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर मौर्य के निर्देशानुसार अशासकीय स्कूलों में विद्यालय फीस समिति और नौ सदस्यीय जिला फीस समिति का गठन किया गया है। जिले में फीस अधिनियमन का परिचालन सुचारू रूप से हो एवं समिति द्वारा अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के मद्देनजर उक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें समिति के अध्यक्ष, प्राचार्य, कलेक्टर द्वारा नामांकित एक अभिभावक, अशासकीय संस्था के प्राचार्य द्वारा नामांकित एक अभिभावक एवं संस्था प्रमुख को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा गया है। स्थानीय बिलाईमाता मंदिर के पीछे स्थित शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक धमतरी विकासखण्ड और दोपहर दो से तीन बजे तक कुरूद, मगरलोड और नगरी विकासखण्ड के लिए यह प्रशिक्षण रखा गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ