Print this page

मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ अंबागढ चौकी ने निममितीकरण सहित सात सूत्रीय मांग को लेकर जनपद पंचायत चौकी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंबागढ चौकी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा है और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि विगत 14 वर्षो से संघ मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्यो को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है, लेकिन मनरेगा के तहत कार्य कर रहे अधिकारी, कर्मचारियों को नियमित नहीं किया है। आज भी अधिकारी, कर्मचारी संविदा और दैनिक वेतन भोगी के रुप में कार्य कर रहे है, जिससे कभी भी सेवा मुक्ति का भय बना रहता है। राज्य सरकार ने अपने विधानसभा चुनाव के दौरान इन कर्मचारियों को नियमित करने का आवश्वासन दिया था और अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था, लेकिन दो साल बितने के बावजूद मनरेगा आधिकारी, कर्मचारियों पर ध्यान नहीं दिया है ऐसे में संघ आंदोलन की राह पर चलने मजबूर है। उन्होंने अविलंब मांग करने की बात कही है। मांग न पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ