Print this page

बघेरा रामायण समापन में पहुंचे विधायक बघेल, मंच निर्माण हेतु 3 लाख की घोषणा

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगढ़ विधानसभा के बघेरा में 2 दिवसीय रामायण के अवसर पर विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल पहंुचे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतन यादव, क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति मोहनीश धनकर, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, समिति अध्यक्ष राजेन्द्र यदु, सचिव गिरीश साहू, सरपंच हरीश देशमुख, उपसरपंच घनश्याम यादव उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत पूजा-अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण अध्यक्ष राजेंद्र यदु द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थान पर मंच की मांग किया गया। सरपंच हरीश देशमुख ने गॉव की मांग को अवगत कराया एवं श्रीराम की जीवनी पर प्रकाश डाला। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव ने आयोजक समिति को बधाई दिये। विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन प्रभु श्रीराम के जयकारे के साथ किया व आयोजक समिति व ग्रामवासी को 11 वर्षो से चले आ रहे आयोजन की सराहना किये। समिति व सरपंच व ग्रामवासी की मांग पर 3 लाख की घोषणा किये व बाकी मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ