Print this page

युवा तुर्क जावेद खान किए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए सम्मानित-

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय बस्तर दौरे पर पधारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक निजी चैनल के कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को अपने हाँथों से सम्मानित किया,जहाँ शहर में बढ रहे नशीली दवाओं के व्यापार और सेवन को रोकने युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के जगदलपुर शहर जिला अध्यक्ष जावेद खान को भी नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने मोमेन्टो भेट कर सम्मानित किया।
विदित हो कि शहर में नशीली दवाओं के सेवन से शहर के अनेकों युवाओं ने अपनी जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं साथ ही अपने परिवार को भी दुखी करते हैं नशीली दवाई के सेवन से वक़्त से पहले ही नौजवानों पर इसका दुष्प्रभाव दिखाई पड़ता।
इस विषय पर नशा मुक्ति अभियान के संयोजक जावेद खान बताते है शहर में बढ रहे नशीली दवाओं के व्यापार और सेवन को रोकना हमारा उद्देश्य है और इस ओर पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है नशे के प्रभाव से अपना जीवन खराब कर रहे युवाओं को पुनः मुख्य धारा से जोड़ने समय समय पर उनकी काउन्सलिंग भी करवाते हैं और उनके अंदर जागरुकता लाने भी प्रयास किया जाता है!

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ