Print this page

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन पहुंचे सड़क दुघर्टना में मृत महिला के अंतिम संस्कार में

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / विगत दिनों उड़ीसा के आमगांव के निकट हुए सड़क दुघर्टना में जगदलपुर विधानसभा के कलचा क्षेत्र की नौ महिलाओं की मौत हो गई थी शनिवार को इस दुर्घटना में घायल एक और महिला केलो पिता रामचंद्र निवासी मोरठपाल की मौत इलाज के दौरान हो गई जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा घोषित दो लाख रुपए की सहायता राशि में से आरंभिक 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की . उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं और परिजनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है आपके परिवार को किसी भी प्रकार की कठिनाइ होने पर एक जनप्रतिनिधि के तौर पर हमेशा मैं आपके साथ हूं

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ