Print this page

पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में थल सेना भर्ती 17 फरवरी से 2 मार्च तक

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय थल सेना भर्ती द्वारा थल सैनिक के विभिन्न प्रवर्गों में भर्ती के लिए 17 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित होगी। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव ने बताया कि जिले के जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अपने आवेदन थल सेना भर्ती रैली के लिए प्रेषित किया है वे अपना प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं। वर्तमान में रैली के लिए कोई नवीन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। थल सेना भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षण के तहत 1600 मीटर की दौड़, न्यूनतम 6 बीम लगाना, 9 फीट का गड्ढ़ा कूदना एवं बैलेंसिंग बीम पर चलना होगा। दौड़ व बीम लगाने के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित है साथ ही अन्य क्रियाकलाप में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति  प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर पर हलफनामा निर्धारित प्रारूप अनुसार 10 रूपए के स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित, एनसीसी प्रमाण पत्र, 20 रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर समय-सीमा एवं स्थल में अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। साथ ही कोविड-19 को ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एव आवश्यक सामग्री का अवश्य उपयोग करें। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ