Print this page

मुंगेली जिले में 71 हजार 167 किसानों के खाते में चाौथे एवं अंतिम किश्त के रूप में 42 करोड़ 78 लाख से अधिक की प्रोत्साहन राशि अंतरित

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा के बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को देय चाौथो और अंतिम किश्त के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 71 हजार 167 किसानों के खाते में अंतिम किश्त के रूप में 42 करोड़ 78 लाख 9 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है।
इस प्रकार अब तक जिले के सभी पंजीकृत 71 हजार 167 किसानों को 218 करोड़ 50 लाख 81 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया गया। लोकसभा सासंद राहुल गांधी की वर्चुवल उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की चाौथे किश्त के रूप में राशि का अंतरण किसानों के खाते में किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रमुख फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य से किसानों को कृषि आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम में धान के साथ-साथ अन्य फसलों - मक्का, सोयाबीन, मूगफली, तिल, अरहर, मूग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो कुटकी, रागी फसल को भी शामिल किया गया है। कलेक्टर एल्मा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अंतरित राशि लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसानों को राशि का भुगतान करने के लिए सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी को निर्देश दिये है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ