Print this page

कोविड 19 टीकाकरण जन जागरूकता हेतु दीवाल लेखन सशक्त माध्यम

  • rounak group

मुंगेली / शौर्यपथ / वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोविड 19 टीकाकरण के संबध में लोगो को समाचार पत्रों, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। लोगो को समय समय पर शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के साथ साथ मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी, सेनेटाइजर का उपयोग, बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है।
जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा दीवाल लेखन के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु कोविड 19 टीकाकरण के संबंध में लोगो को जागरूक किया जा रहा है। दीवाल लेखन भी प्रचार प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। दीवालो में लिखे गए स्लोगन और नारे को लोगो द्वारा आते जाते समय देखा और पढा जाता है । जो उनके मन मस्तिष्क में बैठता है । जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण के सम्बंध में जनजागरूकता के लिए दिवालो पर स्लोगन एवं नारे लिखने के निर्देश दिए है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ