Print this page

खैरा-सेतगंगा परिक्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एवं अघोषित बिजली कटौती से आम जनता हलाकान

  • rounak group

मुंगेली/ शौर्यपथ / खैरा-सेतगंगा परिक्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगो का जीना मुशकिल हो गया है. नगरवासियों को चिंता सताने लगी है कि कब बिजली आयेगी और कब बिजली कटौती की जायेगी इसकी कोई समय सीमा नही है.ऐसे में अनियमित विधुत आपूर्ति ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मई माह में भीषण गर्मी से लोगों को बिजली नहीं मिलने से परेशानी और बढ गयी है. दिन में 4/ 5 बार रात में2/3 बार बिजली की अघोषित कटौती के कारण पुरी रात बेचैनी से बीता रहे हैं. यह समस्या अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में देखने को मिला. रहा है ग्रामीणो में निवास करने वाले लोगों ने बताया कि मामुली आंधि तूफान में रात मे 2/3 घंटे बिजली कटौती कर दी जाती है.सब स्टेशन खैरा-सेतगंगा राजपुर में लगे उपकरण कंडम होने के कगार पर है .खैरा-सेतगंगा राजपुर मे सब स्टेशन ऐरिया में खंभे एवं तारों का नियमित मेंटनेंस नहीं होने के कारण यह स्थिति निर्मित होती है जबकि मेंटनेस. के नाम पर शासन से भारी भरकम ऱाशि आबंटन की जाती है.
बिजली की अघोषित कटौती के कारण-रात भर लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो पा रही है. कटौती का आलम यह है कि ग्रामीण से लेकर स नगरीय के लोग रोसटर ही भूल गये हैं..दिन में4/5 बार अघोषित बिजली कटौती से कसबे में पेयजल संकट गहराया हुआ है. बिजली कटौती से खैरा-सेतगंगा में पेयजल आपुरति नहीं हो पा रही है. भीषण गर्मी के चलते तालाब नदी नाले कुएं कुंड का उचित रख रखाव नहीं होने के कारण अपनी अस्तित्व खोने के कगार पर है.इसके चलते 25 सौ की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहाहै .गावो मे बिजली की बिगड़ी ब्यवस्था से लोग बेहद परेशान है ग्रामीणो का आरोप है कि बिजली विभाग उनसे बिजली बिल का शुल्क पुरा लेते हैं लेकिन गावों में अक्सर बिजली की अघोषित कटौती 4/5 घंटें कर दी जाती है.पं राधेशयाम दास, जय देवांगन(सरपंच) राम जी शर्मा, दशरथ सोनी, नारायण शर्मा, योगेश केशरवानी,नरेन्द्र जायसवाल, अनिष सेमुएल मसीह,हीरा सिंह कश्यप,,मनोहर गबेल(सरपंच) अखिल टोनडर . संतोष देवांगन, किशन गुप्ता,उमाशंकर देवांगन,हरि शंकर गुप्ता, निरंजन? टोन्डर(उपसरपंच),अमरदास,संतोष निर्मलकर,जगमोहन मिरि, राजकुमार निषाद, राज चौहान,,,बाबूदास टोन्डर, ने बिजली की अघोषित कटौती बंद करने की मांग की है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ