Print this page

डिलवरी आर्डर के अनुसार धान उठाव करने के निर्देश

  • rounak group

मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में राईस मिलरों की बैठक ली। बैठक में उन्होने धान उपार्जन केंद्रो से धान उठाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि जिले के राईस मिलरों के लिए 4 लाख 5 हजार क्विंटल धान के उठाव हेतु डिलवरी आर्डर जारी किया गया है। अत: उन्होने राईस मिलरों को डिलवरी आर्डर के अनुसार उपार्जन केंद्रो से धान उठाव करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने राईस मिलरों से धान उठाव के संबंध में होने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ