राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनपद सभापति डोंगरगढ़ विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने राजनांदगांव गौण खनिज की राशि जारी करवाने कलेक्टर को पत्र लिखा है। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने बताया कि जनपद से प्रस्ताव महीने पहले जिला पंचायत में जा चुका है, लेकिन अब तक अनुमोदन नहीं हुआ है। महीनों से जिला पंचायत में फाइल रूका हुआ है, जिससे क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा हैं और नियम अनुसार 7 दिवस के भीतर अनुमोदन क नियम है, लेकिन अब तक कार्य स्वीकृति नहीं हो सका है। साहू ने पत्र के माध्यम से कार्य स्वीकृति करवाने की अपील की है, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।