Print this page

जिले के लिए एक अच्छी खबर : जिले के तीन ग्राम पंचायतो में 18 से 44 वर्ष आयु समुह के शत्-प्रतिशत लोगों में लगवाया टीका

  • rounak group

मुंगेली / शौर्यपथ / मुंगेली जिले के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत खुटेरा, पथरगढ़ी और धूमा में 18 से 44 वर्ष आयु समूह के शत्-प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति अपना भरोसा जताया। कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत खुटेरा, पथरगढ़ी और धूमा के 18 से 44 वर्ष आयु समूह के शत्-प्रतिशत लोगों द्वारा कोविड-19 का टीका लगवाने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनियों को अपनी बधाई दी है।
कलेक्टर वसंत ने कहा है कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य सतत् जारी है। पात्रता रखने वाले व्यक्तियों द्वारा स्वप्रेरणा से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीका लगवाया जा रहा है। उन्होने कहा है कि जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत खुटेरा, पथरगढ़ी और धूमा में 18 से 44 वर्ष आयु समूह के शत्-प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा कर मिशाल स्थापित किया है। उन्होने इन तीनों ग्राम पंचायतों का अनुकरण करते हुए टीकाकरण हेतु पात्रता रखने वाले शेष लोगों को भी अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्वयं की, परिवार की और सामाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की अपील की है। पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रिया गोयल ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समुह के लोगों को टीकाकरण करने हेतु ग्राम पंचायत खुटेरा को 381, ग्राम पंचायत पथरगढ़ी को 426 और ग्राम पंचायत धूमा को 321 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इनमें से शत्-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया है।
टीकाकरण कार्य में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन, आर एच ओ. और नोडल अधिकारी का विशेष योगदान रहा है। इसके लिए उन्होने भी सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत खुटेरा के सरपंच बसंत वर्मा, ग्राम पंचायत पथरगढ़ी के सरपंच जितेन्द्र कुर्रे और ग्राम पंचायत धूमा के सरपंच पूर्णिमा मनिकपुरी ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समुह के लोगों को टीकाकरण करने हेतु उनसे नियमित संपर्क स्थापित कर उन्हे टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप अब 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समुह के शत्-प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा कर लोगों को एक अच्छा संदेश दिया है। जो अन्य लोगों के लिए भी अनुकरणीय है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ