राजनंादगांव / शौर्यपथ / महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना के पात्र आवेदनों की स्वीकृति, वार्डो में विकास कार्यो की अनुशंसा सहित नगर में विद्युत शवदाह गृह स्थापना की स्वीकृत, भागीरथ नल-जल योजनांतर्गत घरों में लगे हितग्राहियों को जलकर की राशि में एवं मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत व्यवसायरत दुकानदारों को कोरोना काल में अधिभार में छुट दिये जाने की स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था हेतु 1 नग स्काई लिफ्ट क्रय किये जाने शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ साथ अन्य विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति, लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन के अलावा संपत्तिकर, समेकितकर एवं जलकर की वसूली हेतु एजेंसी नियुक्त किये जाने प्रक्रिया करने की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा भागीरथी नल-जल योजनांतर्गत घरो में लगे नल के हितग्राहियों को जलकर की राशि में एवं मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत व्यवसायरत दुकानदारों को किराये की राशि में कोरोना काल के अधिभार में छुट प्रदान की गयी।
पूर्व के परिषद में कोरम के आभाव में लिये गये प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय लिया गया एवं मुख्यमंत्री स्वावलंबन के दुकानों को आबंटन कर शेष दुकानों के आबंटन को नये सिरे से जॉच कर पात्र हितग्राहियों को आबंटित करने का सर्वसमिति से निर्णय लिया गया। इसके अलावा राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत स्वीकृत राशि से वार्ड नं. 20, वार्ड नं. 46 में तालाब सौदर्यीकरण तथा वार्ड नं. 48 में उद्यान निर्माण हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी। वार्डो में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड एवं नाली निर्माण की स्वीकृति तथा 14वें वित्त आयोग अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रंबंधन के तहत लगभग 56 लाख रूपये की लागत से 1 नग पैन माउण्टेड एक्सवेटर व 31.50 लाख रूपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था हेतु 1 नग मिनी स्काई लिफ्ट क्रय किये जाने शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की स्वीकृति दी गयी। साथ ही नगर में विद्युत शवदाह गृह निर्माण किये जाने शासन द्वारा दी गयी स्वीकृति के अनुक्रम में प्रक्रिया करने की स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने महापौर परिषद के सभी सदस्यों से टीकाकरण महा अभियान में सहयोग करने अपील करते हुये कहा कि आप सब वेक्सीन लगावें तथा अपने परिवार व वार्डवासियों को भी वैक्सीन लगाने प्रेरित करे। इसके अलावा मास्क लगावे, लोगों को भी मास्क लगाने समझाईस देवे तथा वार्डो में पौधे लगाये और पौधे बचाने कार्य करे, ताकि हम आक्सीजन की कमी से दुबारा न जुझे।
बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू, गणेश पवार, राजा तिवारी, राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती सुनीता फड़नवीस, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, उपायुक्त सुदेश सिंह,कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता संजय ठाकुर व दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, लेखा अधिकारी यूएस वर्मा, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।