Print this page

27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा इस वर्ष 27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दौरान 27 जून से 10 जुलाई तक लक्ष्य दम्पति संपर्क पखवाड़ा एवं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े में लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला पखवाड़ा मोबलाईजेशन पखवाड़ा नाम से 27 जून से 10 जुलाई 2011 तक मनाया जाएगा। इस दौरान लक्ष्य दंपति सर्वे रजिस्टर बनाया जाएगा, जिसे मितानिन के सहयोग से महिला स्वास्थ्य संयोजक अपडेट करेंगे। इस सर्वे में ऐसे दंपतियों को चिन्हित किया जाएगा जिन्हें परिवार नियोजन कार्यक्रम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पखवाड़े में जनता के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
दूसरा पखवाड़ा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के नाम से 10 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस पखवाड़े में परिवार नियोजन साधनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रत्येक गांव, जिला और ब्लाक में प्रचार-प्रसार के साथ ही जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया, वर्तमान में कोविड-19 महामारी से बचाव के साथ ही लॉक डाउन के दौरान होने वाले अवांछित गर्भधारण को रोकने और माता व शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए परिवार नियोजन का साधन अपनाना बेहद जरुरी है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के दौरान समस्त गतिविधियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार कल्याण की गतिविधियों के लिए कंटेनमेंट जोन को छोड़कर कार्यक्रम संचालित किया जाना है। उन्होंने कहा, 27 जून से 10 जुलाई तक लक्ष्य दंपति संपर्क पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन साधन की आवश्यकता, सही समय पर विवाह, बच्चों के जन्म में अंतराल से संबंधित पोस्टर चस्पा कराया जाएगा। जिससे मां-बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होश्।
डॉ. चौधरी ने बताया, कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 11 जुलाई से दो सप्ताह तक अस्थायी एवं स्थायी साधन मुख्यतः आईयूसीडी, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, महिला नसबंदी एवं एनएसवी आदि पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जनसंख्या स्थरीकरण पखवाड़ा के प्रचार-प्रसार में डिजिटल प्लेटफार्म यानी वेबीनार के माध्यम से ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायतए विधायक व सांसद को भी शामिल किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ