Print this page

भाजपा ही कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धियों की पक्षधर है : प्रेम प्रकाश पांडे

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है, जिसके तहत राज्य व जिले के कार्यकर्ताओं का वर्चुअल माध्यम से ई-चिंतन प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक शनिवार से संचालित हो रहा है, जिसके तहत जिले स्तर के कार्यकर्ताओं को राज्य स्तर के वरिष्ठ मार्गदर्शक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसी परिपेक्ष में कृषि क्षेत्र में सुधार व उपलब्धियां विषय पर भाजपा का ई-चिंतन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे थे।
सर्वप्रथम जिला महामंत्री सचिन बघेल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विक्रांत सिंह को परिचय के लिए आमंत्रित किया। तत्पश्चात एकता अग्रहरी द्वारा एकल गीत का गान संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता की आसंदी से पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कृषि में भारत की संस्कृति पर जिक्र करते हुए कहा कि जमीन से माता सीता के प्रकट होने से लेकर वैज्ञानिकों द्वारा एग्रीकल्चर जिसका अर्थ संस्कृति के लिए हम सहमत हैंए पर अपने विचार रखते हुए प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि की विशेष महत्ता है। विगत 70 वर्षों में कृषि के क्षेत्र में कांग्रेस ने कोई ठोस सुधार कार्य नहीं किया, जिसके कारण आज किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि एक समय में अमेरिका का लाल गेहूं कर्ज के रूप में मिलने पर मजबूरी में भारतीय उसे खाते थे।
पूर्व मंत्री पांडे ने कहा कि 1960 में स्वामीनाथन कमेटी का जिक्र करते हुए कहा कि हरित क्रांति योजना आने से उत्पादन तो तेजी से बड़ा लेकिन केमिकल फर्टिलाइजर के कारण जमीनों में कीड़े पड़ने लगे फिर कीड़े मारने के लिए जहरीली दवाई का छिड़काव होने लगा जिससे मनुष्य के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है, आज जमीने खराब होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। श्री पांडे ने कहा कि पहले मनुष्य कृषि आधारित जीवन से अपना घर भली-भांति चला लेता था, परंतु आज घर चलाना भी मुश्किल हो चुका है, जिसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में बैंकों से 17 परसेंट कर्ज में किसान ऋण लेता था बाद में अटल जी ने 7 परसेंट एवं श्री मोदी ने चार परसेंट पर ऋण उपलब्ध करवाया जिससे प्रदेश की भाजपा सरकार में 0 प्रतिशत पर समस्त किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध करवाया जिसके कारण किसानों को आसानी ऋण मिलने लगा है। श्री पांडे ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना के तहत सभी 43 लाख खातेदार किसानों को 6000 देकर 160000 करोड रुपए किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को दे चुके हैं। पूर्व मंत्री पांडे ने कहा कि खाद की कमी कृत्रिम रूप से विपक्षी दलों द्वारा बनाई गई है, यूरिया जो कि पहले सिर्फ को-ऑपरेटिव सोसाइटी में बिकता था उसे प्राइवेट में दे दिया गया जिसके कारण कालाबाजारी बढ़ने लगी।
पूर्व मंत्री पांडे ने कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कृषि कानून पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मंडी को मजबूत करने के साथ ही किसानों के उत्पाद को अधिक मूल्य दिलाने हेतु कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था की गई, जिसमें किसानों के हित में ही सभी निर्णय लिए गए। मार्केटिंग व्यवस्था मजबूत होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बढ़ने लगती किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के संकल्प को पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने किसान रेल के माध्यम से 60 रेलवे लाइन में रेलवे चलाने का निर्णय लिया है जिसके तहत किसानों के उत्पाद एक जगह से दूसरी जगह जाने लगे हैं एवं किसानों को अधिक से अधिक मूल्य मिलने लगा है। भाजपा नेता ने ने बताया कि 2 लाख सत्तर हजार टन रेलवे के माध्यम से किसानों की फसलें भेजी जा चुकी है। डीपीए बढ़ने पर खाद के दाम बढ़ गए जिसके कारण केंद्र सरकार ने 1200 रुपये में मिलने वाली खाद में 500 का सब्सिडी देने का निर्णय लिया, बाद में अंतरराष्ट्रीय मूल्य बढ़ने के कारण 2400 डीपीए के होने पर 1200 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। इस सब्सिडी के तहत 1 लाख चालीस हजार करोड़ रुपए हमने दिया है, किसानों का उत्पादन बढ़े और उसे सही मूल्य मिले, ये भाजपा की सोच है, परन्तु विपक्षी दल पुराने ढर्रे पर चलते हुए सिर्फ भाजपा एवं मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए करोना जैसी महामारी में भी विपक्षी दलों ने संयम नहीं बरता और जनता की जान बचाने वाली केंद्र सरकार की वैक्सीन को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे गए। प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि भाजपा की कृषि बिल को विपक्ष के शरद पवार ने भी समर्थन करते हुए कहा है कि थोड़े बहुत संशोधन के साथ कृषि बिल पास किया जाना चाहिए।
वर्चुअल बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। अंत में प्रशिक्षण सत्र में आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने किया। बैठक में आईटी सेल के संयोजक गिन्नी चावला एवं सूर्यकांत शर्मा ने विशेष तैयारियां की।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ