Print this page

डीएन इवेंट्स ने कोतवाली थाने मे टीआई शिवानंद सिंह का मनाया जन्मदिन

  • devendra yadav birth day

जगदलपुर, शौर्यपथ। डीएन इवेंट्स संस्था ने आज सिटी कोतवाली जगदलपुर के थाना प्रभारी शिवानंद सिंह का जन्मदिन यादगार और सम्मानजनक तरीके से मनाया गया। डीएन इवेंट्स ग्रुप ने यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनके समर्पण को सम्मानित करने का एक प्रयास किया था ।

इस खास मौके पर डीएन इवेंट्स संस्था के डॉ. निहारिका मोदी, प्राची सोलंकी, ललिता भारती, सवित्री महापात्रा, सागर राव, अंकित पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। थाना के सभी प्रभारी और कर्मचारियों ने अपने टीआई शिवानंद सिंह को शुभकामना प्रेषित किया। समर्पण, सम्मान और भावनाओं से भरा यह आयोजन थाने के समस्त स्टाफ और समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बना। यह उत्सव हर किसी के दिल में उनकी प्रेरणादायक छवि को और गहराई से उकेर गया।

Rate this item
(0 votes)
Naresh Dewangan

Latest from Naresh Dewangan