Print this page

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर निकली जागरूकता रैली

  • rounak group

जगदलपुर/शौर्यपथ। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर आज सुबह महारानी अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को महापौर संजय पाण्डे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए रैली वापस जिला चिकित्सालय पहुंची।

संजय पाण्डे ने कहा नियमित दांतों की सफाई करनी चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना न भूलें। हर 2 माह में अपना टूथब्रश बदलना चाहिए। समय समय पर अपने दांतों की नियमित जांच व सफाई करानी चाहिए। उन्होंने रैली के द्वारा घर घर तक जागरूकता पहुंचाने के लिए पुरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूकता का जो संदेश दे रहे हैं उसमें सभी सफल हों। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, कौशिक शुक्ला, पंकज आचार्य, धर्मेंद्र चौहान, विवेक जैन, गोविंद वर्मा, गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
Naresh Dewangan

Latest from Naresh Dewangan