Print this page

सड़क डामरीकरण के बाद नाली खुदाई से बिगड़े हालात, नगर निगम की कार्य योजना पर असंतोष

  • devendra yadav birth day

By- नरेश देवांगन 

जगदलपुर, शौर्यपथ। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पथरागुड़ा स्थित वीर सावरकर वार्ड में भंगाराम चौक से माता मंदिर जाने वाली मार्ग हाल ही में कराए गए डामरीकरण कार्य के बाद नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे खुदाई किए जाने से स्थानीय नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। नई बनी सड़क के प्रभावित होने से आवागमन में दिक्कतें सामने आ रही हैं।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित था, तो उसे सड़क निर्माण से पूर्व किया जाना अधिक उपयुक्त होता। सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद खुदाई किए जाने से कार्य योजना और आपसी समन्वय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण के दौरान चौड़ाई में एकरूपता नहीं रखी गई है। कहीं सड़क अधिक चौड़ी है तो कहीं संकरी, जिससे निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

खुदाई के कारण सड़क के किनारे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। नागरिकों का मानना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है।

मोहल्लेवासियों ने नगर निगम प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों में बेहतर तालमेल स्थापित किया जाए तथा सड़क को समान चौड़ाई और निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

Rate this item
(1 Vote)
Naresh Dewangan

Latest from Naresh Dewangan