दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज मुख्य अभियंता यांत्रिकी,प्रकोष्ट संचालनालय के भागीरथ वर्मा के द्वारा धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर नल घर काम्प्लेक्स एवं रायपुर नाका स्थित दोनों दुकानों का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जावेद अली मौजूद थे। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता यांत्रिकी भगीरथ वर्मा ने मेडिकल संचालक से दवाइयों के बिक्री से संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के मौके पर मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने चर्चा में बताया कि मेडिकल में सस्ती और उच्च क्वालिटी की दवाइयां मिलने से हमारा विश्वास बढ़ा है और दवा की जरूरत होने पर हम सभी जरूरत मंद धनवंतरी मेडिकल स्टोर की ओर रुख कर रहे हैं।
मेडिकल स्टोर पहुचे ग्राहकों ने वर्मा के निरीक्षण के दौरान चर्चा में बताया कि अच्छा हुआ जो धनवंतरी मेडिकल स्टोर दुर्ग शहर में खुल गया है नजदीकी स्थलों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुलने से सस्ती दवाई खरीदने की राह और आसान हो गई है। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही है और यह सब संभव हुआ है धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के क्रियान्वयन से। दुर्ग में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 58 प्रतिशत छूट के साथ दवा मिल रही है और 251 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध है साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है।