Print this page

चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में ओपीडी 13 जून से होगी आरंभ

  • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ /

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आगामी 13 जून से बाह्रय रोगी विभाग ओपीडी आरंभ हो रही है। प्रदेश में संचालित अन्य चिकित्सा महाविद्यालयोंकी तरह ही एक बार फिर से अंचल के रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा का लाभ नि:शुल्क मिल सकेगा। इसमें मेडिसीन अस्थि रोग, स्त्री रोगशिशु रोग, नेत्र रोग, नाक कान गला रोगों के कुशल व वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।  शीघ्र ही शेष विशेषज्ञों के पद ग्रहण करने के उपरांत ओपीडी आरंभ किया जाएगा। तत्पश्चात विशेषज्ञों एवं अन्य सुविधा उपलब्ध हो जाने पर क्रमबद्ध अंत:रोगी की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR