धमतरी। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है | तथा हर व्यक्ति इस महामारी से किसी न किसी रूप में प्रभावित हुआ है| पिछले 2 सालों में हम कोरोना की दो चरणों से निकल पायें हैं और विशेषज्ञों द्वारा यह अंदेशा लगाया जा रहा है की कोरोना की तीसरी चरण भी आ सकती है | इसकी पूर्व तैयारी के लिए वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वाइरस (COVID 19) के समय में प्रथम, पीरामल स्वास्थ्य एवं मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीटयूट के सहयोग से कोरोना संक्रमितों के उपचार हेतु 10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जिला प्रशासन धमतरी को प्रदान किया गया | यह ऑक्सीजन कन्संट्रेटर कलेक्टर सर श्री पदुम सिंह एल्मा की उपस्थिति में सौंपा गया | इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डी. के. तुर्रे एवं एस. पी. गोस्वामी जिला एवं व्यापार केंद्र तथा प्रथम संस्था से श्री दिनेश बोरसे और हितेश सांग उपस्थित थे |