Print this page

युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से किया हमला

  • doing of business

बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों का डेरा

नगरी। गुरूवार को,बस स्टैंड में ऑटो पर सवार कुछ युवकों ने ऑटो चालक गोलु यादव, दलदली नगरी निवासी के साथ कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में ऑटो चालक को चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।

आटो चालक गोलु यादव के अनुसार बस स्टैंड में उन्होंने अपना ऑटो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी कुछ युवक आकर आटो में बैठ गये,
और कुछ नशा करने लगे।
उनमें से एक युवक ऑटो के स्टेरिंग में पाव चढ़ाकर बैठा गया, मेरे द्वारा मना किये जाने पर वे विवाद करने लगे और एक ने जेब से चाकू निकल कर हमला कर दिया।
ऑटो संघ के सदस्यों ने बताया कि बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। गांजा, दारु के नशे में लड़ाई झगड़ा जैसे वारदात को अंजाम देते हैं।
शाम ढलते ही बस स्टैंड में दारू और गांजा पीने वालों को देखा जा सकता है जिसकी वजह से बस स्टैंड का माहौल बेहद खराब रहता है असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग किए जाने की घटनाएं आए दिन होती रहती है। नशे में झूमते नशेड़ीओ की वजह से बस स्टैंड में असुरक्षा का वातावरण बना रहता है। रात्रि में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। नगर वासियों ने बस स्टैंड में असामाजिक तत्व के डेरे को समाप्त करने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर