*आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल को भी किया गया जप्त*
*रुद्री पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लूट, चोरी, नकबजनी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व रात्रि गस्त सुदृढ़ किये जाने से बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है। धमतरी पुलिस चुस्ती-फुर्ती से रात्रि गश्त के दौरान लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रख रही है।
इसी दरम्यान थाना सिविल लाइन रूद्री क्षेत्रांतर्गत ग्राम कसावही में बाँसपारा धमतरी निवासी प्रार्थी नोएल बागे के ग्राम कसावही स्थित नर्सरी से 25-26 जुलाई दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर नर्सरी में लगे 2 लुमिनस कंपनी की बैटरी, सोलर प्लेट कीमती 25000/-रुपये को चोरी कर ले गया। प्रार्थी द्वारा दिनांक 02/08/2021 को थाना रुद्री में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380, 457 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार को अज्ञात चोरों एवं चुराई गई संपत्ति का हरसंभव पतासाजी कर निराकरण करने आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए मुखबिर सूचना पर ग्राम कसावही के संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पृथक पृथक पूछताछ किया गया, जिससे चोरी का खुलासा हुआ। आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर ग्राम कसावही नर्सरी से सोलर प्लेट व बैटरी चोरी कर छिपाकर रखना स्वीकार किया, जिनकी निशानदेही पर चोरी गए मसरुका शत प्रतिशत बरामदगी की गई है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। अपराध स्वीकारोक्ति, उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम -*
1. रेखराम कुंजाम पिता निरूपराम उम्र 24 वर्ष,
2. गोवर्धन मंडावी पिता संतराम उम्र 21,
3. वासुदेव मंडावी पिता पुनारद उम्र 19,
4. होरीलाल मंडावी पिता धिरपाल उम्र 23 वर्ष,
5. भागवत मंडावी पिता नंदलाल उम्र 24 वर्ष
*घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जो जप्त की गई-*
1. मोटरसाईकल क्रमांक CG 05 W 1848,
2. मोटरसाईकल क्रमांक CG05 AL 2647,
3. CG05 AJ 2789 को भी
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री निरीक्षक श्री विनय पम्मार, सहायक उपनिरीक्षक सूरज पाल साहू, आरक्षक सुरेंद्र डड़सेना, रोशन सेन, राजेश साहू, महेश्वर ध्रुव शामिल रहे।