नगरी। क्षेत्र में थोडी-थोडी देर में बार-बार की अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। किसानो का पलेवा नहीं हो पा रहा है। नलकूपों का पानी खेतों तक नही पहुँच पा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी जिला सदस्य संजय सारथी ने शासन प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों से किसानों के हित में बिजली कटौती रोकने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुंभकरणी नींद में हैं। कांग्रेस के नेता चुनाव के समय आम जनता से किये वादे शायद भूल गये ऐसा लगता है ? क्षेत्र में हो रहे बिजली की आंखमिचौली को राज्य की भ्रष्ट और तानाशाह सरकार की देन बताया। भुपेश सरकार किसानों को
खाद-बीज के लिए सता रही है,अल्प बर्षा का दंश झेल रहे क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार बिजली कटैती कर व बिजली की दर में वृध्दि कर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। छ.ग. में सरप्लस बिजली होने के बाद भी राज्य में किसानों के साथ-साथ आम जनता भी बिजली कटौती से परेशान है।
जब-जब कांग्रेस सरकार आती है, यही दिन देखना पड़ता है। पूर्व में जब कांग्रेस की जोगी सरकार थी, लो वोल्टेज की समस्या से जनता त्रस्त थी। आज वही दिन फिर देखने को मिल रही है। राज्य सरकार बिजली की दर में वृद्धि करना तो जानती है, बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्थ करना नही जानती। राज्य मे सिर्फ कमीशन का खेल चल रहा है। जनघोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ कहकर झूठे प्रलोभन देकर सत्ता में आया ये कांग्रेस की भुपेश सरकार अब जनता से किए गए वादे क्यों मुकर रहे औरबिजली की दर बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता की हितैषी बता, ढोंग रचने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं के विभाग में कंट्रोल नहीं है।सरकार की कथनी और करनी काफी अंतर है, उनका चेहरा बेनकाब होता जा रहा है।
क्षेत्र वासियों को इस समस्या से निदान नहीं होने पर राज्य की निकम्मी एवं भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जनहित के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।