धमतरी। बिजली कटौती और बिजली की दरों में वृद्धि के विरोध में भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया इसके बाद हाथ में लालटेन लेकर रैली निकाली।
गांधी मैदान धमतरी में धरना सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा की समूचा प्रदेश आज अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली कटौती और विद्युत दरों में वृद्धि कर भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा किया है।
धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपाइयों ने गांधी मैदान से घड़ी चौक तक हाथों में लालटेन और भाजपा का झंडा लिए बिजली कटौती और विद्युत दरों में विरोध में नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक पहुंचकर सांकेतिक चक्काजाम किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन को धमतरी विधायक रंजना साहू , रामू रोहरा, महेंद्र पंडित, रोहतास मिश्रा, श्रवण मरकाम, कविंद्र जैन ,रघुनंदन साहू, नेहरू निषाद, सरला जैन ,अर्चना चौबे, प्रकाश बैस,खूब लाल ध्रुव, शत्रुघ्न साहू व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
दिनेश्वरी नेताम ,चेतन हिंदूजा,राजेंद्र गोलछा, विजय मोटवानी, नंद यादव,नागेंद्र शुक्ला, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप ,सत्यवती नेताम, टेलेश्वर ठाकुर, प्रेमलता नागवंशी, महेंद्र नेताम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।