*मुखबिर सूचना पर घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार*
▫️ *आरोपी के कब्जे से 46 पौवा सीलबंद देसी मदिरा मसाला बरामद, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
▫️ *थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिये है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाचानी में दिनेश सेन नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। थाना प्रभारी मगरलोड श्री प्रणाली वैद्य ने तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना किए। मगरलोड पुलिस स्टाफ ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम आमाचानी में घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछते हुए विधिवत तलाशी ली गई। उसने अपना नाम दिनेश सेन बताया। जिसकी गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर कुल 46 पौव्वा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई सीलबंद कीमती 4600/- रुपए रखे मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम* -
दिनेश सेन पिता स्वर्गीय गणेश सेन उम्र 38 वर्ष साकिन ग्राम आमाचानी थाना मगरलोड जिला धमतरी