Print this page

राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर : बस्तर दशहरा में होंगी शामिल

  • doing of business

रायपुर । शौर्यपथ । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगी। सुश्री उइके 15 अक्टूबर 2021 को दोपहर 02ः25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से नियमित विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 03ः30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगी। इसके पश्चात् वे शाम 4.00 बजे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। शाम 5.30 बजे वे राजमहल परिसर स्थित माईं दंतेश्वरी का दर्शन और पूजन-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात् भीतर रैनी के दिन संचालित होने वाले आठ चक्के के विजय रथ की परिक्रमा में शामिल होंगी। सुश्री उइके शनिवार 16 अक्टूबर को जगदलपुर के कुम्हड़ाकोट में होने वाले नुआखाई कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। वे रविवार को दोपहर 12.30 बजे एयर इंडिया के नियमित विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ