Print this page

मुख्यमंत्री ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया याद

  • rounak group

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पत्रकारिता के पुरोधा  चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती 1 जनवरी पर उन्हें नमन किया है।  बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए  चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में  चंदूलाल जी ने राज्य आंदोलन को नई दिशा दी।  चन्दूलाल चन्द्राकर जी लोकसभा के लिए पांच बार निर्वाचित हुए और लगातार आम जनता की सेवा करते रहे। उन्होंने पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुए उल्लेखनीय काम किए।

 बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र  चंदूलाल जी राजनीति से पहले सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े और देश-विदेश में पत्रकार के रूप में खूब ख्याति अर्जित की। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। मूल्य आधारित पत्रकारिता को प्रोत्साहन मिले, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर फेलोशिप स्थापित किया है। निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करने वाले  चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR