Print this page

राज्यपाल उइके ने केन्द्रीय रेलमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार के संबंध में की चर्चाराज्यपाल अनुसुईया उइके ने गत दिवस नई दिल्ली के संसद भवन में केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उइके ने रेलमंत्री वैष्णव से छत्तीसगढ़ राज्य को उपलब्ध रेल सुविधाओं और यात्री सुविधाओं तथा छिंदवाड़ा से रायपुर रेल कनेक्टिविटी की मांग पर चर्चा की। इसके अलावा सुश्री उइके ने छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, मण्डला और गोंदिया के रेलमार्ग परियोजना की कार्य प्रगति और रेल सुविधाओं के विस्तार पर भी वैष्णव से चर्चा की।
इस अवसर पर उइके ने केन्द्रीय रेलमंत्री वैष्णव का शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही राज्यपाल की गतिविधियों पर आधारित पुस्तक नई सोच-नई पहल का द्वितीय भाग भी भेंट किया।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR