Print this page

छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम में अध्यक्ष ने ली अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक

  • rounak group

रायपुर / शौर्यपथ / पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पदभार ग्रहण के पश्चात आज अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक पाठ्य पुस्तक निगम के पेंशन बाड़ा, रायपुर स्थित कार्यालय के सभागार में ली। बैठक में सभी से परिचय प्राप्त करने के पश्चात कार्यालय परिचालन की जानकारी प्राप्त की। अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ने अपने संबोधन में कहा कि आज से हमें एक नई शुरूआत करनी है। हमने कोरोना काल के विपरीत परिस्थितियों में भी शासकीय स्कूलों में संकुल स्तर तक पुस्तक वितरण का कार्य पूर्ण किया है। सभी को पुनीत पावन मन से एक होकर एक परिवार के रूप में कार्य करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह की मंशानुरूप हमें पाठ्य पुस्तकों संबंधी दायित्वों का संपादन समय पर पूर्ण करना है।
निगम की छवि एक ऐसे नई उंचाई तक ले जाना है जहां कार्यालय के साथ इनसे जुड़े सभी लोगों का भी एक नाम हो। परिवार के मुखिया होने के नाते आप सबके मान-सम्मान, सुरक्षा की जवाबदारी मेरी है। आप सभी लोगों से यह भी अपेक्षा है कि आप संस्थान के प्रति पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ