Print this page

नया रायपुर में 14 अप्रैल 2026 से आईकॉनिक एक्सपो आयोजित

  • rounak group

  रायपुर / शौर्यपथ / हर बार की तरह इस बार भी रायपुर छत्तीसगढ़ में खनन और निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं मशीनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर नया रायपुर में 14-17 अप्रैल 2026 को आईकॉनिक एक्सपो आयोजित किया जा रहा है।
इंडियन माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन IMCA के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आईकॉनिक एक्सपो के प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि हर बार की तरह iCONEQ के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए 2026 में नया रायपुर छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन निर्माण क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों एवं मशीनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें देशभर से इस उद्योग से जुड़े हुए सभी निर्माता अपने-अपने उपकरणों एवं मशीनों को प्रदर्शित करेंगे, इस उद्योग से जुड़े समस्त विक्रेताओं को एक ही जगह सभी मशीनों जैसे बेको लोडर, एक्सकैवेटर, रॉक ब्रेकर, वाइब्रो रीपर, लोडर, ट्रक, क्रेन, स्टोन क्रशर्स, रबर पार्ट्स, स्पेयर पार्ट्स एवं मशीनों के पार्ट्स विक्रेता इत्यादि इस एक्सपो में अपने-अपने स्टाल लगाकर मशीनों एवं पार्ट्स को प्रदर्शित करेंगे।
iCONEQ एक्सपो 2026 में विक्रेताओं को खरीदे गए उपकरणों एवं मशीनों पर विशेष छूट दी जाएगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस बार जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़, भारत में बने एक नए उपकरण 'वाइब्रो रीपर' को प्रदर्शित किया जाएगा जो खदानों में ब्लास्टिंग का एक नया विकल्प है। iCONEQ 2026 एक्सपो में आईआईटी के राष्ट्रीय स्तर के खानन विशेषज्ञ इस बार भी हिस्सा लेंगे जिसका अनुभव समस्त क्रेता एवं विक्रेता उठा पाएंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ