मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सहित राज्य सूचना आयुक्तों ने लोक भवन में की सौजन्य भेंट, दीपावली की दी शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश अग्रवाल, श्री आलोक चंद्रवंशी तथा श्री शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान आयोग के अधिकारियों ने राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर
सौजन्य भेंट के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की स्थिति और कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने आयोग में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल के निर्देशों का मुख्य जोर सूचना आयोग में दर्ज मामलों के समयबद्ध निराकरण और आयोग की कार्यप्रणाली में तेजी लाने पर रहा।