Print this page

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

  • doing of business

लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया स्मरण, जनजातीय समाज के योगदान और गौरवशाली विरासत को किया नमन

   रायपुर / शौर्यपथ / महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण किया।
राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के भाई-बहनों को इस गौरवपूर्ण अवसर की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, साहस और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए समर्पण का प्रतीक है। उनकी जयंती जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ